जल निकासी एवं आवागमन की व्यवस्था करावें दुरूस्त – महापौर प्रीति संजीव सूरी

Advertisement

(कटनी) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा आज दोपहर संत कवर राम वार्ड पहुंचकर संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज व संयोजक संत श्री नोतनदास जी से सौजन्य भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय पार्षद गोविन्द चावला तथा वार्ड क्र. 41 के पार्षद ईश्वर बहरानी सहित स्थानीय नागरिकों, मातृ शक्तियों एवं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में वार्ड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज के सामने व रार्वट लाईन गुरु नानक दाल मिल मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अनिल इंडस्ट्रीज के सामने खाली प्लाट में पानी भराव की समस्या एवं नाली चोक होने के कारण मार्ग में पानी भराव की समस्या के निराकरण की मांग महापौर द्वारा उक्त संबंध में जानकारी चाही गई। जिस पर क्षेत्रीय उपयंत्री पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि दाल मिल के सामने स्थित स्कूल की बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव पूर्व में तैयार कराया गया है। महापौर द्वारा निर्माणाधीन क्षेत्र की जानकारी ली जाकर नाली एवं सड़क निर्माण हेतु तैयार प्रस्ताव पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नाली की सफाई कराने व सुगम यातायात हेतु तात्कालिक व्यवस्था हेतु गड्ढों पर डस्ट एवं मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी द्वारा 80 वर्षीय श्रीमती चंद्रा बाई माखीजा की प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी समस्या को सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्या का निराकरण कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान समाजसेवी संजीव सूरी, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, पंकज निगम सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें