मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्प्रे पंप के माध्यम से किया जा रहा कीटनाशक दवा का छिड़काव

Advertisement

(कटनी) – नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा विगत दिवस दो पारियों में कीटनाशक दवा के छिड़काव का अभियान चलाया जाकर नगर के विभिन्न वार्डो की गलियों एवं कुलियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस दूसरी पारी में निगम के स्वच्छता दूतों के माध्यम से जयप्रकाश वार्ड सोंधिया गली,जगमोहन दास वार्ड शंभू टॉकीज मार्ग की विभिन्न गलियों, रफी अहमद किदवई वार्ड सुलभ कॉम्प्लेक्स रोड, नगर निगम कॉलोनी, प्रेमनगर बस्ती, रधुनाथ गंज वार्ड पाठक गली, खटीक बस्ती सहित अन्य विभिन्न गलियों, ईश्वरी पुरा वार्ड, फारेस्टर वार्ड की विभिन्न गलियों, आचार्य कृपलानी वार्ड, नगर निगम कार्यालय एवं नगर के अन्य स्थलों में कीटनाशक दवा का स्प्रे किया गया।

नागरिकों की सुविधा एवं संक्रमण से बचाव हेतु आज प्रातः प्रथम पारी में गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड मेन रोड सहित अन्य गलियों, महात्मा गांधी वार्ड के विभिन्न स्थलों, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड महर्षि स्कूल के पीछे, राम जानकी हनुमान वार्ड, कावस जी वार्ड वंशकार बस्ती, गढडा टोला बगरैहटी खेरमाई मंदिर के पीछे कोल बस्ती, वार्ड क्रमांक 35 की विभिन्न गलियों सहित नगर के अन्य वार्डो की विभिन्न गलियों में कीटनाशक दवा का छिडकाव कार्य किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें