कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ढ़ीमरखेड़ा के गाँवों मे पहुंचकर विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Advertisement

(कटनी)  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को विकासखण्ड ढ़ीमरखेड़ा के गावों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों , स्कूलों और ऑंगनवाड़ी केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने उमरियापान के सड़क पर पैदल घूमकर दुकानदारों को स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित किया और अपनी-अपनी दुकान में डस्टबिन रखने की सलाह दी। जिससे कचरा इधर-उधर न फैले और सड़क सहित आस-पास का परिवेश साफ-सुथरा रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ. जगदीश चंद्र गोमे, एस.डी.एम. नदीमा शीरी सहित डी.ई.ओ., जिला परियोजना समन्वयक के.के.डेहरिया, कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई.एस.एल. कोरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्कूल का निरीक्षण

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम पंचायत सलैया फाटक स्थित एक शाला एक परिसर के अंतर्गत यहॉं संचालित प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। वे यहां छात्रों की प्रार्थना सभा में शामिल हुए, और छात्रों को व्यक्तिगत साफ-सफाई की सीख दी। कलेक्टर ने पूरे स्कूल परिसर का भ्रमण किया और शौचालय गंदा होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हैंडवास, पानी पीने के लिए लगे नल की उचाँई छात्रों की हाईट के  अनुरुप करने की हिदायत दी।

मन लगाकर पढें

स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अचानक छात्रों की कक्षा में पहुंचे और सबसे पीछे की बेंच में बैठकर अध्यापन के तौर-तरीके का मुआयना किया। उन्होंने छात्रो से पूछा जो पढाया गया वो समझ मे आ रहा है कि नहीं। सभी छात्रों ने कलेक्टर श्री मिश्रा को बताया कि उनके शिक्षक अच्छा पढातें हैं, पूछे गए सवालों को हल भी करवातें हैं। कलेक्टर ने यहाँ के शिक्षकों के पढाई के कौशल की सराहना की। उन्होंने छात्रों की नोटबुक का भी अवलोकन किया और अच्छी लिखावट के लिए छात्रों को शाबाशी भी दी। कलेक्टर ने छात्रों को पूरी मेहनत से खूब मन लगाकर पढाई करने को प्रोत्साहित किया।

ऑगनबाड़ी में कलेक्टर

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत हरदी के ग्राम परसवारा के ऑगनबाङी केन्द्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यहाँ पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली और आंगनबाड़ी सहायिका की अनुपस्थिति के लिए नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए।

दुकानदारों को दी सफाई की सीख

उमरियापान पहॅुचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहाँ सड़क में फैली गंदगी के लिए दुकानदारों को समझाइश दी, कि अपने गाँव और शहर को साफ रखना हमारा नागरिक कर्तव्य हैं। इसलिए दुकानदार अपनी दुकान के सामने डस्टबिन अवश्य रखें, ताकि कचरा हवा से यहाँ-वहाँ न फैले। कलेक्टर ने उमरियापान स्कूल का भी निरीक्षण किया और अध्यापन कार्य का जायजा लिया।

सरपंच को किया प्रोत्साहित

औचक भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिमरिया पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने यहाँ के सरपंच से चर्चा की और यहाँ की सड़कों और नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था को ठीक करने की समझाइश दी।

कलेक्टर ने सिमरिया में जल जीवन मिशन के तहत टोंटी युक्त नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से पूछा कि समय पर नल आता है, कि नहीं, स्वयं नल की टोंटीं खोलकर पानी आने की जानकारी ली। ग्रामीणों से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलनें के बारे मे भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने खाद्यान्न मिलने की जानकारी कलेक्टर को दी। श्री मिश्रा ने ऑगनबाड़ी केन्द्र सिमरिया का भी निरीक्षण किया।

अमृत सरोवर

कलेक्टर ने भारत के भौगौलिक केन्द्र बिन्दु करौंदी के समीप ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम बनहरा में नवनिर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं की हरीतिमा से आच्छादित खूबसूरत पहाड़ियो के ढलान पर बने अमृत सरोवर स्थल में इको टूरिज्म को बढावा देने वाली संरचनाए निर्मित कराने सी.ई.ओ. श्री गोमे को निर्देश दिया। यहाँ व्यू प्वाइंट और उद्यान विकास के कार्य कराए जाएगें।

कलेक्टर ने की बाइक की सवारी

            कलेक्टर और जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने ग्राम पंचायत ठिर्री में बह रही नदी बेलकुण्ड और मौरी के पानी का उपयोग पेयजल और सिंचाई हेतु करने के लिए स्थल निरीक्षण करने बाइक की सवारी की। दरअसल यहाँ के बदबदा स्थल तक केवल पैदल या बाइक से ही पहुँचा जा सकता है। कलेक्टर ने यहाँ जलसंरचना निर्मित करने के लिए स्थल चयन और प्रस्ताव बनाने के लिए अध्किारियों को निर्देशित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें