आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Advertisement

(भोपाल) आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे ने बालाघाट जिले के उकवा स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहाँ स्वास्थ्य कर्मी डयूटी पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री कावरे ने स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की नियमित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कार्यालयीन काम से आये नागरिकों से चर्चा की। राज्य मंत्री श्री कावरे ने उप तहसील कार्यालय के मार्ग को सुगम बनाने और नागरिकों के बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। श्री कावरे ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाये कि नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले।

राज्य स्तरीय रायफल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने बालाघाट जिले बैहर में राज्य-स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि हम ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करें।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम मोरिया में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की। इस गाँव में 30 अगस्त को 3 बच्चों की पानी में डूब जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से मदद दिये जाने का आश्वासन दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें