नगर परिषद डोला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
नव निर्वाचित पार्षदों ने जनता जनार्दन पर पुष्पवर्षा कर व्यक्त किया जन आभार
(अनूपपुर) नगर परिषद डोला के प्रांगण में नगर परिषद डोला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रीनू सुरेश कोल, उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ( छोट्टन तिवारी ) एवं सभी पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया व जनता जनार्दन पर पुष्पवर्षा कर जनआभार व्यक्त किया !

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह, ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम , मंच का संचालन कर रहे

नगर परिषद डोला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुनींद्र प्रसाद मिश्र, नगर परिषद् डूमरकछार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौरसीया , नगर परिषद बनगवा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा, नगर परिषद डोला के

लेखपाल राजकिशोर शर्मा , नगरपालिका परिषद पसान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामअवध सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव ,समाज सेवक राकेश पांडेय , अनुविभागीय अधिकारी कोतमा , तहसीलदार वृत्त बिजुरी, पुलिस प्रशासन, जनता जनार्दन व भाजपा के जिले के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी रही।
रिपोर्ट : पवन कुमार साह
