समय पर रिपोर्ट न करने वाले बीएमओ को जारी करें नोटिस- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

पल्स पोलियो विशेष अभियान को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

(कटनी)- 18 सितंबर से प्रारंभ हो रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. जलज खरे ने अभियान के संबंध में पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिन्हित जिलों में कटनी को शामिल किया गया है और 18 सितंबर को जिले में बूथ स्तर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की डोज दी जाएगी। 19 व 20 सितंबर को अमला घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएगा।

            बैठक एएफपी की रिपोर्ट समय पर न देने वाले सभी बीएमओ को कलेक्टर श्री मिश्रा ने शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही वैक्सीनेटर व अभियान में शामिल कर्मचारियों को समय पर प्रशिक्षण देने और स्कूलों के ओजस क्लबों के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता रैली निकालकर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढि़या सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें