आबकारी विभाग ने दी दबिश, जब्त किया महुआ लाहन
(कटनी)- मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण में रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल के निर्देशन में आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ द्वारा कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम शांतिनगर, दडौड़ी, खिरवा, करणपुर में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 1815 किलोग्राम महुआ लाहन, 9 पाव प्लेन मदिरा और 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। टीम ने 8 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया। जब्त किए गए महुआ लाहन व मदिरा की अनुमानित राशि 93 हजार 800 रूपये आंकी गई है।
