मदिरा संग्रहण, विक्रय करने वालों के ठिकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश

Advertisement

(कटनी) कटनी  जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के   निर्देशन में  आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 में ग्राम आधारकाप, तेलियनपार, में  आबकारी विभाग द्वारा मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे  लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 975 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 9 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 51 हजार एक सौ रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें