आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाने पंचायतों से समन्वय बनाकर दोनों विभाग करें काम- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षादिए आवश्यक निर्देश

(कटनी)- 17 सितंबर से विशेष अभियान प्रारंभ हो रहा है। उस दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनें और लोगों को लाभ मिले, इसके लिए कार्य करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी इसमें लगेगा। ग्राम पंचायतों से समन्वय बनाएं और कार्य करें। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरूवार को महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की वर्चुअली समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि भ्रमण के दौरान कई आंगनबाड़ी केन्द्रों में लापरवाही पाई गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर केन्द्रों की स्थिति सुधारने का कार्य करने के निर्देश दिए। पोषण आहार को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि उसमें से प्रत्येक विकासखंड में डाटा के हिसाब से जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

            मेम व सेम बच्चों के संबंध में भी कलेक्टर ने जानकारी ली और कहा कि कुपोषित बच्चों का फिर से सर्वे कराएं और एनआरसी में भर्ती कराएं। लाड़ली लक्ष्मी योजना व मातृवंदना योजना की जानकारी कलेक्टर श्री मिश्रा ने ली। इसके अलावा जिन विकासखंडों में डेटा फीडिंग की स्थिति ठीक नहीं हैं, संबंधितों को नोटिस जारी करने व वेतनवृद्धि रोकने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

जहां एएनएम की पदस्थापना नहींवहां पर दें विशेष ध्यान

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व कार्यो की समीक्षा की। पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन का विस्तार से रिव्यू किया और जिन सेंटरों में एएनएम की पदस्थापना नहीं हैं, वहां प्रसृतियों की एंट्री में आ रही कमी को देखते हुए विशेष ध्यान देकर डाटा की जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जननी सुरक्षा व प्रसूती सहायता के मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि इस कार्य की जिम्मेदारी जिनके पास है, उनसे इस बात का प्रमाण पत्र लें कि उनके स्तर पर कोई भी केस पेंडिंग नहीं है, जो प्रमाण पत्र न दें, उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

            उपस्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल व बिजली की उपलब्धता के संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जानकारी ली और पीएचई विभाग से समन्वय बनाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल कनेक्शन कराने का कार्य कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दस्तक अभियान, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, निर्माण कार्य, मलेरिया नियंत्रण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढि़या, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें