कृषि के क्षेत्र में अनुदान पर प्राप्त होने वाले कृषि यंत्रों हेतु 19 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

(कटनी) संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान योजनांतर्गत ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2022-23 में कृषकों को कृषि के क्षेत्र में अनुदान पर यंत्र प्रदाय करने हेतु 19 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कृषि यंत्र विनोविंग फेन (ट्रेक्टर, मोटर ऑपरेटेड), स्वचालित रीपर, रीपर (ट्रेक्टर ऑपरेटेड), पॉवर टिलर-8 बी.एच.पी. से अधिक, श्रेडर, मल्चर, पॉवर टिलर (2 बी.एच.पी. से अधिक का इंजन चलित) मांग अनुसार ऑन-डिमांड श्रेणी के यंत्र बेलर हे-रेक, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं पॉवर हैरो में पांच हजार रुपये का डीडी एवं रीपर कम बाइंडर हेतु दस हजार रुपये का डीडी सहायक कृषि यंत्री जबलपुर के नाम देय होगा। संबंधित डीडी को आवेदन के साथ स्केन कर संलग्न कराना होगा।

            प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध ऑनलाईन लाटरी 20 सितम्बर को निकाली जायेगी। लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची पोर्टल पर दोपहर 3 बजे से प्रदर्शित की जावेगी। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितम्बर है। अधिक जानकारी के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर www.dbt.mpdage.org के माध्यम से अथवा जिले के सहायक कृषि यंत्री कार्यालय से संपर्क करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें