राशन प्राप्त न करने वाले हितग्राहियों के कराएं सत्यापन – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

(कटनी)- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नवीन परिवारों को जोड़ने व अपात्रों के नाम हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। सम्मिलित परिवारों द्वारा राशन सामग्री प्राप्त करने के डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया कि 3789 परिवार एक वर्ष से उचित मूल्य दुकानों से राशन सामग्री प्राप्त नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते मासिक राशन वितरण का कार्य शत-प्रतिशत नहीं हो पा रहा है और उनके स्थान पर नवीन हितग्राहियों को जोड़ना संभव नहीं हो पा रहा है।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आयुक्त नगर निगम, सभी जनपद सीईओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उचित मूल्य दुकानवार राशन सामग्री प्राप्त न करने वाले परिवारों की सूची का प्रिंट निकालकर दुकान व पंचायत में चस्पा करने, विक्रेता, सचिव, वार्ड प्रभारी से परिवारों का सत्यापन कराने, जानकारी का प्रचार-प्रसार कराने और परिवार के उपलब्ध होने पर सितंबर माह में पात्रता रखने वालों को राशन का वितरण सुनिश्चित कराने और अपात्रों के नाम पोर्टल से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें