चिरूला-झांसी बॉर्डर पर अपर जिला न्यायाधीश ने प्रवासी मजदूरों को बांटे चने, लाई, बिस्किट के पैकेट –

दतिया :

  लॉक डाउन के दौरान दतिया-झांसी बॉर्डर पर नेशनल हाइवे से अपने गांवों की ओर जा रहे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी आगे आया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक ने अपने स्टाफ के साथ आज दतिया चिरूला-झांसी बॉर्डर पर पहुंचकर छतरपुर एवं अन्य स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी मजदूरों केा चने के पैकेट, लाई के पैकेट, बिस्किट के पैकेट एवं पानी के पाउच देकर उनकी मदद की।
इस कार्य में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य, श्री सुनील त्यागी, सुश्री शाहजहां कुरैशी तथा पैरालीगल बालेंटियर्स ने भी सहयोग दिया।
विदित हो कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती सुनीता यादव की अगुआई में दतिया जिले से होकर अन्य जिलों या राज्यों की ओर जा रहे प्रवासी मजदूरों के हितों की रक्षा एवं भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगे आया है। इसके लिए प्राधिकरण ने पांच दिवसीय अभियान चलाया है। यह अभियान तहसील स्तर तक चलेगा। अभियान के दौरान प्रवासी मजदूरों केा यात्रा के दौरान परिवहन एवं बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कराई जाएगी। प्रवासी मजदूर हेल्पलाइन 15100 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें