मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ऑडिटोरियम परिसर में संपन्न हुआ सर्वे दल का प्रशिक्षण शिविर

Advertisement

नगरीय सीमान्तर्गत 12 सितंबर से किया जाएगा वार्डवार सर्वे

(कटनी) – शासन निर्देशानुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का क्रियान्वयन किया जाना है। अभियान के तहत 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों के सर्वे हेतु नगर निगम सीमान्तर्गत 45 वार्डों के वसूलीकर्ता, वार्ड दरोगा, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया किया जाकर 12 सितंबर से वार्डवार सर्वे का कार्य करनें के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर रविवार दोपहर 2 बजे से बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम परिसर में सर्वे दल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाकर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सर्वे कार्य के दौरान की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित 45 वार्डो के सर्वे दल को योजनाओं की जानकारी संबंधी प्रपत्र,रजिस्टर, फोल्डर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाकर दल के प्रत्येक सदस्य को आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए 12 सितंबर सोमवार से सर्वे का कार्य प्रारंभ करते हुए 16 सितंबर तक सर्वे का कार्य समाप्त करनें के निर्देश प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया नगरीय सीमान्तर्गत ऐसे हितग्राही जो अज्ञानतावश शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है या किसी कारणवश वे शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित है उन्हें शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी से अवगत कराना है। हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में लेकर संबंधित हितग्राहियों को उनके वार्डो में आयोजित होने वाले शिविर की तिथि एवं स्थल से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान पी.एम. स्वनिधि योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाकर पूर्व में कराए गए सर्वे की जानकारी उपस्थित सर्वे दल को प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी शिविर श्री पी.के. अहिरवार, नोडल अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री शैलेष जायसवाल, प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा,सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल सहित निगम के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों एवं गठित दल के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें