कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण पर हुआ समापन

Advertisement

(खरगापुर) खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत की यात्रा के पांचवें दिन यात्रा का समापन ग्राम गोरा में हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण में किया गया। तीर्थ स्थल हरितला मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम घोघरा के तीर्थ स्थल हिंगलाज माता मंदिर प्रांगण पर यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौड़ राजा के नेतृत्व में निकाली गई।

यात्रा का जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने भाजपा सरकार की नाकामियों को जगह-जगह यात्रा के दौरान गिनाया और उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्टर : शिवराज सिंह , खरगापुर (टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें