दुष्कर्म पीड़ित 3 साल की बच्ची को न्याय दिलाने महामहिम राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों नें पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का दिया अश्वाशन
(विजयराघवगढ) विजयराघवगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले आदिवासी ग्राम अमेहटा में 3 साल की बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म की घटना के विरुद्ध पंडित श्याम तिवारी सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नेता इंजी.नीरज सिंह बघेल शाहिद हुसैन, अजीत सिंह, भीमबहादुर गुरुंग, ओमप्रकाश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष विकास पांडेय एवं संजय बिलोहा, भाई मनोज चौहान, शहज़ाद हुसैन, कुक्कू मौलाना, रवि सिंह परिहार, कल्लू विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, गोलू तिवारी, सुनील पाण्डेय की उपस्थिति में एसडीएम कार्यालय विजयराघवगढ़ में महामहिम राज्यपाल जी के नाम से ज्ञापन सौपा गया।

तदुपरांत पीड़ित परिवार के घर जा कर उनकी न्याय की लड़ाई प्रशासन के खिलाफ लड़ने का अश्वाशन दिया। कार्यक्रम मे कांग्रेस के समस्त वरिष्ठजन, पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

