डुडसरा आंगनबाड़ी केन्द्र में अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement

(कटनी)- पोषण माह अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर बहोरीबंद के आंगनवाड़ी केंद्र डुुडसरा में पोषण माह के तहत अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, सरपंच दिलीप वाजपेई ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही माताओं को पोषण आहार से संबंधित जानकारी भी दी। इस दौरान पर्यवेक्षक रानी सिंह ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा दुबे सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें