कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में बैठक सम्पन्न

Advertisement

(खरगापुर) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा में गत दिवस खरगापुर जिला टीकमगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। अजय सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए बताया कि देश में एकता, अखंडता एवं भाईचारे के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं 2024 मे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। बैठक में हैरान चौधरी महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नरेद्र जोशी ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, भगवान दास यादव पूर्व सरपंच, देवेंद्र यादव, आलम यादव, गोकल अहिरवार भगीरथ यादव गोरा, बली मोहम्मद देरी, शिवम असाटी, महेश यादव भानपुरा देवी सिंह कर्ण, कृपाराम यादव, अरविन्द जैन लालू, पुनाराम तिवारी, डब्बू नेताजी, रोहित यादव, प्रिन्स भारती, राहुल यादव, विनय विश्वकर्मा, प्रेमनारायण यादव, लखन यादव, छोटे यादव देवपुर, महेंद्र विश्वकर्मा फुटेर एवं अन्य विशिष्टजन, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट : शिवराज सिंह, खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें