शासकीय तिलक कॉलेज में पोषण आहार प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement

(कटनी) – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा “पोषण आहार प्रतियोगिता” का आयोजन प्राचार्य डॉ. एस.के. खरे की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पौष्टिक भोजन के स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा लगाये गए थे। सभी स्टॉल विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन खनिज तत्वों से युक्त रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पौष्टिक आहार से ही जीवन का सुचारू रूप से संचालन संभव है।

     हमें उचित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के दायित्व का निर्वहन डॉ. कुमुद श्रीवास्तव, श्रीमती मधुमति जैन, डॉ. राजकुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. माधुरी गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी, डॉ. आर.पी सिंह जिला संगठक कटनी, सुश्री कनक सोनी, सुश्री रेनिका सिंह राजपूत ने किया। इस प्रतियोगिता में गायत्री वर्मन, वंदना वर्मन, खुशी चौधरी, वर्षा कुशवाहा, संजना, महक, स्वति, सरस्वती, रितिक रोशन, देवकी चौधरी, भूमि चडा़र, उर्मिला चौधरी आदि की उपस्थिति थी, प्रथम स्थान भूमि चडा़र, कंचन दाहिया, द्वितीय स्थान गायत्री वर्मन, तृतीय स्थान नंदन बर्मन को प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक की उपस्थिति रही। अंत में माधुरी गर्ग ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें