आंगनबाड़ी, स्कूल में सुविधाओं को बढ़ाने सभी करें सहयोग- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Advertisement

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत रीठी विकासखंड के बड़ागांव में आयोजित शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षणग्रामीणों से किया संवाद

(कटनी)- गांव संचालित स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र का स्थानीय जन भी निरीक्षण करें। वहां पर उपलब्ध सुविधाओं को देखें और जनभागीदारी के माध्यम से केन्द्र व स्कूल में और क्या बेहतर हो सकता है, उसकी व्यवस्था कराएं। स्वयं जिम्मेदारी लें, ताकि आपके यहां के स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्र बेहतर हो सकें। यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव में आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिविर में ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी व विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र छूटे हुए हितग्राहियों को देने कराए गए सर्वे के संबंध में सचिव व ग्राम रोजगार सहायक से जानकारी ली। साथ ही कहा कि ग्रामीणों को सारी योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को पथकर योजना व उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। शिविर में बिलहरी में ऑनलाइन केन्द्रों द्वारा निर्धारण से अधिक राशि लेने की शिकायत पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने नायब तहसीलदार बिलहरी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से कहा कि किसी भी तरह के शासकीय कार्य के लिए लोक सेवा केन्द्र जाएं और निर्धारित राशि का भुगतान कर योजनाओं का लाभ लें। गांव की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत को आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत भवन के नजदीक के तालाब का निरीक्षण कर जलस्त्रोत का जीर्णोद्धार कराने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

शासकीय स्कूल का भी किया निरीक्षण

शिविर के निरीक्षण के साथ एक शाला एक परिसर अंतर्गत संचालित हाईस्कूल, मिडिल स्कूल का भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने निरीक्षण किया। कक्षा नवमीं, दसवीं में अध्ययन व अध्यापन संबंधी जानकारी ली और ब्लैक बोर्ड बड़े लगाने व कक्षाओं में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने कक्षा छठवीं, सातवीं व आठवीं की कक्षाओं का भी निरीक्षण किया।

            परिसर में बाउंड्रीवाल न होने के कारण असमाजिक तत्व न बैठें, इसके लिए नायब तहसीलदार को पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रिया चंद्रावत, जनपद पंचायत सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार निधि तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें