ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत जिले भर में लोगों ने लिया ऊर्जा संरक्षण एवं बिजली बचत की शपथ
(कटनी)- मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा के दौरान शुक्रवार को जिले भर में ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साथ ही ऊर्जा संरक्षण एवं बिजली बचत करने का लोगों ने संकल्प और शपथ लिया।
ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय तिलक महाविद्यालय में किया गया। यहां समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण और बिजली बचाने की शपथ ली।
कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण व बिजली बचत करने का संकल्प दिलाया। वहीं जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों में रहवासी छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक शपथ और संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में पहुंचे ग्रामीणों ने भी बिजली बचाने का संकल्प लिया।

