लोक सेवा केन्द्र हुये प्रारंभ, 232 प्रकरणों का तत्काल निराकरण

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये देशव्यापी लॉकडाउन 3.0 के बाद सोमवार को जिले के लोक सेवा केन्द्रों को सोशल डिस्टेन्स और संक्रमण से बचाव की सावधानियों के साथ पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिले के लोक सेवा केन्द्रों में जरुरी एहतियातों के साथ प्रारंभ किये जाने पर आम नागरिकों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन किये। जिनका उसी दिन निराकरण सुनिश्चित किया गया।

            जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि लोक सेवा केन्द्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क, सैनीटाईजर के उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया। जिले के 8 लोक सेवा केन्द्रों में सांय 5 बजे तक कुल 232 सेवाओं के आवेदन प्राप्त हुये। जिनमें लोक सेवा केन्द्र कटनी शहरी में 19 आवेदन, कटनी ग्रामीण में 2, बरही में 38, रीठी में 15, बड़वारा में 11, ढीमरखेड़ा में 79, विजयराघवगढ़ में 44, बहोरीबंद में 214 मिलाकर कुल 232 आवेदनों का निराकरण समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा के आवेदनों के अन्तर्गत किया गया। लोक सेवा केन्द्रवार तत्काल सेवा के आवेदनों क निराकरण की जानकारी में जिला प्रबंधक ने बताया कि 18 मई सोमवार को प्राप्त सभी आवेदनों का उसी दिन निराकरण कर दिया गया है। दूसरे दिन के लिये कोई भी आवेदन निराकरण के लिये लंबित नहीं है। लोक सेवा केन्द्रों की सेवायें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की सावधानियों एवं सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित रहेंगी। लोक सेवा केन्द्रों में पहुंचने वाले नागरिकों से मास्क धारण एवं सोशल डिस्टेन्स के सिद्धांतों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें