वेंकट लाइब्रेरी परिसर मे 08 लाख की लागत से होंगे विभिन्न विकास कार्य, सुविधाओं में होगा विस्तार

Advertisement

(कटनी) – वेंकट लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए किये जाने वाले विकास कार्यों की शुरुआत शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य अवकाश जायसवाल एवं पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोडकर कराई गई।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें बताया कि वेंकट लाइब्रेरी के माध्यम से प्रदाय की जा रही सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशि रूपये 8 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है जिसके तहत चैनल गेट, फॉल सीलिंग, पुताई, लाइटिंग, रैक एवं अन्य विकास कार्य निगम प्रशासन द्वारा कराया जाना है। विकास कार्यो के होनें से लाईब्रेरी की सुविधाओं में विस्तार के साथ ही छात्र – छात्राओं को अच्छी सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने लाईब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं से सुविधाओं के संबध में जानकारी ली जाकर लाइब्रेरी मे पीने हेतु शुद्ध पानी की व्यवस्था कराये जाने के साथ ही स्थापित इंटरनेट की सुविधा मे सुधार, ए.सी. की समस्या को दूर करने, शिकायत पेटी स्थापित करने के साथ ही सुविधा हेतु सी.सी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिए। पुस्तकों के वितरण की समस्या के संबंध में महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि आप सभी छात्र छात्राएं आपस में तथा लाइब्रेरी स्टाफ के साथ सामंजस्य स्थापित कर पढ़ाई करेंगे तो निश्चित ही यहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं में सुधार होगा।

महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने छात्र छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप लोग कार्यालय में मुझसे संपर्क कर सकते है। स्थानीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य अवकाश जायसवाल ने भी सत्त रूप से लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा लाईब्रेरी परिसर की दुकानों में पानी रिसने की समस्या का निरीक्षण किया जाकर समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समाजसेवी संजीव सूरी, नरेश अग्रवाल, क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा, ग्रंथपाल राजेन्द्र बड़गैया सहित काफी संख्या में अध्यनरत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें