समाज पर नशामुक्ति में वांछित प्रभाव एवं सकरात्मक परिणाम सामने आने हेतु आयोजित की जाये गतिविधियां – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
(कटनी)- नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की सबंध में कलेक्टर सभागर में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सख्त लहजे में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की ऐसी गतिविधियां आयोजित की जायें जिसका समाज पर वांछित प्रभाव पड़े सकरात्मक परिणाम सामने आयें।
उल्लेखनीय है कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति हेतु नशामुक्ति अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के तहत उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा चिकित्सा एवं आयुष, स्कूल शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गृह आबकारी एवं जेल विभाग तथा वन विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
नशामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी विभागों से इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोंगों तक पहुचांने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के तिथिवार एवं टॉपिक वार कैलेंडर तैयार करने करने को कहा है। इस अभियान में लोगों को नशे से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने व विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाकर संदेश देने के लिए भी विभागों को निर्देशित किया है। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एडीएम रोमानुस टोप्पो सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

