बचपन में जिस स्कूल में पढ़ा उस स्कूल के लिए योगदान करना मेरे लिए सौभाग्य – टी.आई. ओ.पी तिवारी

Advertisement

जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के जन भागीदारी अभियान के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा को सराहा

(कटनी)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर प्रदेश भर में जनसहभागिता के माध्यम से आंगनवाडि़यों की स्थितियों में सुधार हेतु अभियान चलाये गये। जनभागीदारी मॉडल को अपनाते हुये कटनी जिले में स्कूलों में इसी दिशा में एक नवाचार किया गया । जिसमें स्कूल के पूर्व विधार्थी जिन्होंने वर्ष 1965 से 1970 तक स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी, उन्होंने स्कूल की कायाकल्प बदलने में अपनी सहभागिता दी एवं लोगों से भी अपने-अपने स्तर पर सहभागिता देने की अपील की।

ओ.पी. तिवारी जिला रीवा के थाना सुहागी में टी.आई के पर पदस्थ हैं जो मूल रूप से देवरी टोला के निवासी हैं उन्होंने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से प्रेरित होकर  जिले के प्राथमिक शाला देवरी टोला में छात्रों जो टाट- पट्टी में बैठते थे वे अब जनभागीदारी से मिली कुर्सी -टेबिल में बैठकर करेंगे पढ़ाई ।यह सब संभव हुआ है कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले की स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए शुरू किए गए जनभागीदारी अभियान से।

  कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जिले में शुरू किए गए अपने किस्म के इस अनूठे अभियान से प्रेरित होकर गुरुवार को प्राथमिक शाला देवरी टोला के पूर्व छात्र ओपी तिवारी ने इस स्कूल को 25 कुर्सियों और 25 टेबिल व पंखा भेंट किया। मूलतः देवरी टोला के निवासी श्री तिवारी वर्तमान में रीवा जिले के सुहागी पुलिस थाना में टीआई के पद पर पदस्थ हैं। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनभागीदारी के आह्वान से प्रेरित  श्री तिवारी बताते हैं कि, कलेक्टर कटनी प्रियंक मिश्रा से पिछले दिनों हुई भेंट के बाद उन्हें स्कूल के लिए मदद करने की प्रेरणा मिली।

 इस नेक कार्य के लिए प्रेरक बने कलेक्टर श्री मिश्रा और रीवा के एसपी नवनीत भसीन को साधुवाद देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि वे इसी स्कूल से पढ़े हैं ऐसे में स्कूल के प्रति अपने नैतिक दायित्व को महसूस करते हुए मैंने फर्नीचर देकर थोड़ा सा सहयोग किया है। श्री तिवारी ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम सभी व्यक्तियों को जिस स्कूल से शिक्षा ली है,उस स्कूल में सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए ।श्री तिवारी ने जिले में कलेक्टर की पहल पर  शुरू  इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की।

   कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्कूल को फर्नीचर भेंट करने पर टीआई श्री तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूलों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता के लिए समाज के सक्षम लोगों के आगे  आने से शैक्षणिक परिवेश में बदलाव आएगा। श्री मिश्रा ने अभियान के उद्देश्य के संबंध में बताया कि हर व्यक्ति को जहां से वह शिक्षा लेता है ,उस स्कूल के प्रति मन में लगाव और अपनापन होता है ।ऐसे में यदि स्कूल से पढ़कर आर्थिक रूप से सक्षम बना व्यक्ति अपने स्कूल के लिए थोड़ी भी मदद करते हैं तो छात्रों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

  कलेक्टर ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं, ऐसे में इनके लिए संसाधनों की व्यवस्था का दायित्व निभाने के लिए समाज को हाथ बढ़ाना होगा। स्कूल में श्री तिवारी द्वारा फर्नीचर भेंट के समय अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, डीइओ एवं बीआरसी विवेक दुबे और प्रधानाध्यापक अरुणा सावलपूरकर सहित शिक्षक गण मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें