अवैध मदिरा निर्माण व विक्रय में लिप्त लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
(कटनी)- जिला कटनी में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी आर.के. बघेल के निर्देशन में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 में मछरियाडेरा, निमियाहार, गाड़ाहार, में ममता अहिरवार सहायक जिला आबाकरी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 695 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 7 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 35हजार 500 रूपये है।
कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिह बघेल, मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, वीणा ब्रम्हवंशी सम्मिलित रहे।
