शासकीय महाविद्यालय स्वयंसेवकों ने बरही नगर में रैली, श्रमदान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Advertisement

(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही मे आजादी के अमृत महोत्सव के अतंर्गत प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शनराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के निर्देशन में रा.से.यो. के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के विशेष मेगा स्वच्छता अभियान के तहत बरही नगर में संदीप कॉलोनीविजराघवगढ़ रोडमैहर रोडफॉरेस्ट कॉलोनीविजयधाम मंदिर एवं मेला ग्राउंड होते हुए 4 से 5 किलोमीटर जागरूकता रैली का आयोजन किया गयाइकाई 2 व 3 कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका तोमरडॉ रश्मि त्रिपाठी के संयोजकत्व में स्वयंसेवकों ने  ‘‘हम सबका एक ही नाराप्लास्टिक मुक्त देश हमारा‘‘ ‘‘पॉलिथीन के प्रयोग को अब तो छोड़ोभारत के विकास से नाता जोड़ो‘‘ प्लास्टिक बैग को कहे नाकपड़ा बैग को कहे हां  पाउच पन्नी पॉलिथीनपर्यावरण के दुश्मन तीन एन.एस.एस. के युवाओं ने ठाना है पॉलिथीन से पर्यावरण को बचाना है आदि नारों से लोगों को जागरूक कर स्वच्छता के साथ रहने एवं अपने आस पास सभी को सफाई रखने प्रेरित करने का अनुरोध कर बताया कि सफाई से रहकर कई बीमारियो से हम अपना बचाव कर सकते हैं साथ ही स्वयंसेवकों ने रैली पथ संचलन के दौरान लगभग 90 से 100 किलो प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रह कर निस्तारण के लिए नगर परिषद बरही को सौंपकर जनता से पर्यावरणकृषि भूमिविभिन्न जल स्रोतों आदि को नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान 2.0 में अपना सहयोग देकर

उसे सफल बनाने की अपील की क्योंकि जब भारत के समस्त नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देगें तभी नया भारत विकासशील से विकशित देशों की श्रेणी में आ पाएगा और भारत के विकास की गति तेज़ी से आगे बढ़ेगीकार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. के. त्रिपाठीडॉ. एस. एस. धुर्वेडॉ. आर. जी. सिंहश्रीमती सुनीता सिंहडॉ. के. के. विश्वकर्माडॉ. राकेश दुबेडॉ. के. के. निगमडॉ. नीलम चतुर्वेदीडॉ. मंजुलता साहूश्रीमति अनीता सिंहश्री मनीष मिश्रापुष्पेंद्र तिवारीरूपा शर्मामनोज चौधरीऋषभ परौहासंतोषी तिवारी तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रासेयो स्वयंसेवक विक्रम जायसवालआशीषजितेंद्रप्रदीपवर्षासपनालक्ष्मीरश्मीदीप्तिशिवमधर्मेंद्रशुभमदीपांशुराहुलरागिनीशैल कुमारीकंचनविनयनिगमराधामंदाकिनीद्रोपतीपुष्पामहिमारूक्मणीप्रियानीलमशीतलसानियाउपासनापूजासपनाईशादीपांजलिअनुजललनअशोक,  संतोषपूजासंगीतासपनासुलेखापूर्णिमा आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें