रोजगार दिवस एवं एक जिला -एक उत्पाद कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को सवा 7 करोड़ रूपये की ऋण राशि वितरित

Advertisement

विधायक श्री जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

(कटनी)- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की श्रंखला मे  शुक्रवार 4 नवम्बर को ”द्वारिका भवन“ में रोजगार दिवस और कटनी जिले मे एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा चयनित कटनी स्टोन से बनी हुई कलाकृतियों के स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई गई ।

कार्यक्रम मे मुड़वारा विद्यायक संदीप जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहायक संचालक संतकुमार त्रिपाठी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी और हितग्राहीगण मौजूद रहे ।

            रोजगार दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, नगर निगम की पथकर विक्रेता, एनआरएलएम की स्व-सहायता एवं स्व-रोजगार योजना के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को लगभग 7 करोड़ 20 लाख रुपये की ऋण राशि का वितरण किया गया।

            कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने  पीथमपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोज़गार दिवस और एक जि़ला-एक उत्पाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

            इस अवसर पर अपने उदबोधन में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने युवाओं और उद्यमियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र युवाओं को अपना स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु ऋण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार पात्रता के अनुसार युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाए संचालित कर रही है। जिनका मुख्य उद्देश्य स्व-रोजगार को बढ़ावा देना तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। श्री जायसवाल ने विभागों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्रों तक पहुचाने मे विभागों की महती भूमिका होती है, युवा इन विभागों के माध्यम से पात्रता एवं योग्यता के अनुसार विभागो से संपर्क कर लाभ ले सकते है।

            जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कटनी जिले मे सैण्ड स्टोन का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है। इसके अंतर्गत कटनी मार्बल एवं कटनी सैण्ड स्टोन आते है। जिसे कटनी जिले का एक जिला -एक उत्पाद के रुप मे चुना गया है। जिले के कई जगहो पर कटनी स्टोन से ही विभिन्न प्रकार की मूर्तियों का निर्माण किया जाता है। जो देश के साथ-साथ विदेशों मे भी प्रसिद्व है।

            महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत वे उद्यमी जो केवल उद्योग और सेवा इकाई स्थापित करना चाहते है, उनके लिए है। इसके तहत परियोजना लागत उद्योग हेतु 50 लाख एवं सेवा इकाई क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है।

            इस मौक़े पर पीएमएफएमई योजनान्तर्गत के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, उन्नयन, विस्तार हेतु व्यक्तिगत, समूहों को 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये की सहायता दिये जाने की जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम मे भावी उद्यमियों, कृषकों, क्रेताओं, एफपीओ, एसएचजी, सीएलएफ, सहकारी संस्थाओ ने भी भागीदारी की एवं सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाओं एवं विभिन्न प्रसंस्करण उत्पादों की जानकारी  प्राप्त की ।

            कार्यक्रम मे विभिन्न स्व-रोजगार इकाईयों द्वारा अपने-अपने स्टॉल भी लगाए गए। जिसमे युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न ट्रेनिंग प्रोगामों के बारे जानकारी स्टॉल संचालको द्वारा दी गई। द्वारिका भवन मे लगाए गए स्टॉलों के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र का एक जिला एक उत्पाद, एलआईसी, म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के साथ-साथ उद्यानिकी एवं खाद्य्य प्रसंस्करण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें