मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से इशिया को उपचार हेतु एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

(कटनी)- विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर एक प्रकरण मे मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक सहायता विधायक श्री पाठक की अनुशंसा पर मंजूर हुई है। यह आर्थिक मदद अमरैयापार कैमोर खलवारा अंसारी वार्ड निवासी इशिया अंसारी पति फिरदोश अहमद को उनकी बीमारी के उपचार के लिए स्वीकृत की गई है।

            इस संबध मे संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के आहरण की स्वीकृति प्रदान करते हुए हितग्राही के उपचाररत अस्पताल वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व्ही. व्ही. एम.सी. एण्ड सफदरजंग हास्पिटल नई दिल्ली के बैंक खाते मे प्रदाय करने के आदेश जारी कर दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें