शासकीय महाविद्यालय बरही के स्वयंसेवकों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को किया जागरूक
(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही में चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन, प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम डॉ अरविन्द सिंह ने महाविद्यालय के प्रांगण में लगभग 300 से 400 विद्यार्थियो को एकत्र कर जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष हो जायेगी, ऐसे समस्त विद्यार्थियों से अपने निवास स्थान के निकटतम मतदान केन्द्र के बीएलओ या वोटर हेल्प लाइन एप या www.nvsp.in के माध्यम से फॉर्म 6 भरकर अपना, परिवार एवं पहचान के अन्य सदस्यों का मतदाता सूची में नाम शामिल या त्रुटि सुधार करवाने की अपील की, साथ ही ग्राम पंचायत बनगवां अंतर्गत महाविद्यालय के आस पास क्षेत्र के लोगो जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, सिंह एवं रासेयो स्वयंसेवको ने क्षेत्र के लोगो को जागरूक करने के लिए मतदाता सुची में नाम जुडवाना है मतदाता परिचय पत्र बनवाना है वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना हैं सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मत देना अपना अधिकार बदले में न लेना कोई उपहार, निर्भय होकर मतदान करेंगे, देश का हम सम्मान करेंगे वोट हमारा है

अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल आदि नारो के बुलंद उदघोष से रासेयो स्वयंसेवको द्वारा रैली गमन पथ के आस पास के लोगो को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया, कार्यक्रम में इकाई 2 व 3 कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. आर. जी. सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, श्रीमती अनीता सिंह, श्री मनीष मिश्रा, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्रीमति रूपा शर्मा, श्री पवन दुबे, श्री अनुराग सोनी, श्री मनोज चौधरी, संतोषी तिवारी, विपेंद्र चतुर्वेदी, कैश अंसारी, राजेंद्र साकेत तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रासेयो स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, आशीष साहू, शिवम, धर्मेंद्र, वर्षा, अनुज, संतोष, ललन, सपना, लक्ष्मी, रश्मी, दीप्ति, राहुल, रागिनी, शैलकुमारी, विनय, निगम, राधा, रंजीत, मंदाकिनी, द्रोपती, निधि, सपना, सुलेखा, पुष्पा, महिमा, रूक्मणी, नीलम, शीतल, सानिया, उपासना, पूजा, सपना, सरस्वती, आंचल, शिवम, सागर, रामकृपाल आदि उपस्थित रहे।

