निगमाध्यक्ष द्वारा संत कवंरराम वार्ड स्थित तालाब का किया निरीक्षण

(कटनी)- नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत संत कवंरराम वार्ड के नागरिको द्वारा वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुये दूरभाष पर दी जानकारी जिसके संबंध में गुरुवार को निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा किया गया तालाब का निरीक्षण उक्त स्थल पर उपस्थित वार्ड के नागरिकों की समस्याएं सुनते हुये स्थल पर उपस्थित निगम के अधिकारियों / कर्मचारियों को तालाब के चारो ओर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुये पानी में फैली चोई को अतिषीघ्र साफ कराने के निर्देश  प्रदान किये गये । साथ ही मौके पर उपस्थित वार्ड के नागरिकों से तालाब में किसी भी प्रकार के कचरे एवं सामग्री का विसर्जन न करनें की अपील की ।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री गोविंद चावला सहित सर्वश्री हरीष वलीरमानी,बल्लू बहरानी,श्री गोवर्धनदास आड़वानी,महेष वाधवानी,अनिल छतानी,श्री राजू शर्मा समाजसेवी की उपस्थिति रही ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें