उपसंचालक डॉ. एस.एस. बग्गा ने किया पशु औषधालयों का निरीक्षण

(कटनी)- पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ एस.एस. बग्गा ने जिले के पशु चिकित्सालयों और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डॉ. बग्गा ने बहोरीबंद विकासखंड के पशु चिकित्सालय बहोरीबंद, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र धनगवां, स्लीमनाबाद पशु औषधालय स्लीमनाबाद और पड़वार गौशाला तथा स्लीमनाबाद की दुग्ध प्रशीतन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने साफ-सफाई करने और सभी जरूरी पंजियों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए।

            डॉ बग्गा को स्लीमनाबाद दुग्ध प्रशीतन केंद्र के निरीक्षण के दौरान दुग्ध समितियों के लंबित भुगतान की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल भोपाल वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। बताया गया कि 10-15 दिनों में भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त हो जाएगा। उप संचालक ने अन्नपूर्णा गौशाला पड़वार के निरीक्षण के दौरान पशुओं के टीकाकरण, उपचार, रखरखाव की जानकारी ली। साथ ही सुव्यवस्थित ढंग से गौशाला संचालित करने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें