कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कटनी जिले की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण के किये जा रहे प्रयास

(कटनी)- शासन मंशानुसार जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके इस हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा तत्परता से प्रयास किये जा रहे है। विगत दिवस विद्युत, पेयजल, सड़क, चिकित्सा, एवं सुचारू आवागमन की समस्या की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को प्राप्त होनें पर समस्या को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण के प्रयास किए गए

रीठी – बिरूहली में बदले जाएगें दो ट्रांसफार्मर

रीठी – बिरूहली ट्रांसफार्मर समस्या के विषय में जानकारी प्राप्त हुई कलेक्टर कटनी द्वारा समस्या को संज्ञान में लेते हुये निराकरण हेतु प्रयास किये गये जिससे दिनांक 25 नवंबर 2022 को उर्जा विभाग द्वारा कलेक्टर कटनी के निर्देशानुसार ग्राम बिरूहली में कुल दो नग ट्रासंफार्मर फेल थे ,जिसमे से प्रथम 100 के.व्ही.ए.बस्ती वाला (अपात्र) जिसमें आज की स्थिति में 80 उपभोक्ताओं पर 2.50 लाख रूपये बकाया है एवं द्वितीय ट्रांसफार्मर 25 के.व्ही. ए. कृषि वाला (पात्र) है इसमें कुल 6 उपभोक्ता है जिसमे 5 उपभोक्ता द्वारा दिनांक 16 नवंबर 22 तक 0.32 लाख रुपये का बिल भुगतान कर दिया है ,ट्रांसफार्मर बदलने हेतु पात्र हो गया है जिसे दिनाक 26 नवंबर को बदल दिया जायेगा।

ढीमरखेडा के ग्राम धरावारा में टंकी एवं सम्पवेल का कार्य प्रगतिरत

कलेक्टर कार्यालय को ढीमरखेड़ा धरवारा व पहाड़ी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कलेक्टर कटनी द्वारा समस्या को संज्ञान में लेते हुये लोक स्वास्थ्य यात्रिकं खण्ड कटनी को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया जिसके संबंध में विभाग द्वारा विकास खण्ड. ढीमरखेडा के ग्राम धरावारा में टंकी एवं सम्पवेल का कार्य प्रगतिरत है ।कार्य प्रारंभ कर दिया गया है पाईप लाईन हेतु संबंधित ठेकेदार द्वारा एजेंसी को आर्डर कर दिया गया है पाईप लाईन प्राप्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जावेगा।

स्लीमनाबाद स्टेशन पहुँच मार्ग हुआ आवागमन योग्य

कलेक्टर कार्यालय को स्लीमनाबाद स्टेशन पहुँच मार्ग बदहाल की समस्या की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें कलेक्टर कटनी द्वारा संज्ञान में लेते हुये लोक निर्माण विभाग (भध्स) कटनी संभाग कटनी को निर्देशित किया गया। उक्त समस्या के निराकरण के संबंध में स्लीमनाबाद बंधी, सरसवाही, सैलारपुर, पोनिया मार्ग लम्बाई 24 किलोमीटर मुख्य जिला मार्ग स्लीमनाबाद बिलायतकलॉ मार्ग से बंधी सरसवाही तक मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत निर्मित मार्ग अत्यंत क्षतिग्रस्त हालत में इस विभाग को हस्तांतरित किया गया था । मार्ग में गड्ढे भरवा दिये गये है वर्तमान में मार्ग आवागमन योग्य है, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण विभाग (भ/स) संभाग क्र.1 द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इस मार्ग पर आवागमन बाधित नहीं है एवं इसी मार्ग पर नवीनीकरण कार्य हेतु 7 किलोमीटर के निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रगति पर है।

जिला चिकित्सालय में मरीजों हेतु पलंग की व्यवस्था हुई दुरूस्त

कलेक्टर कार्यालय को वार्ड की शिफ्टिंग के दौरान निकले बेड के संबंध में मेडिकल और आयसोलेशन वार्ड में पलंग नही है जबकि मरीज फर्श में पड़े हुए है एवं अन्य पलंग गद्दे बिना उपयोग के रखे हुये है इस विषय में कलेक्टर  द्वारा संज्ञान में लेते हुये जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिये गयें तथ्यात्मक वास्तविक स्थिति यह है कि जिला चिकित्सालय कटनी में कुल 250 पलंग है। मेडिकल वार्ड 57 व आयसोलेशन वार्ड में 36 पलंग लगे हुये है। समस्त क्षेत्र में पूर्ण क्षमता अनुसार पलंग लगाये गये है जबकि कॉरिडोर में कोई पलंग नही है । पलंग लगाने अन्य स्थान उस भवन में उपलब्ध नही है, सर्जिकल वार्ड में 56 पलंग लगे हुए है, जिला चिकित्सालय में 35 से अधिक पलंग सुधारने का कार्य मेटरनिटी ए.एन.सी वार्ड व शिशु वार्ड दोनों नवीन भवन में लगाये गये है। जिला चिकित्सालय में एम.सी.एच. भवन हेतु 150 पलंग व गद्दे प्राप्त हुए है जिन्हें व्यवस्थित कर नवीन भवन में लगाया जा रहा है जिसकी प्रक्रिया जारी है। पलंग गद्दों को भवन में व्यवस्थित किये जाने कि प्रक्रिया जारी है। जिला चिकित्सालय कटनी में 200 की क्षमता के विरुद्ध विगत 3 माह से अधिक बेड आक्युसेंसी रही है। नये भवन की पूर्ति उपरांत शेष पलंग अन्य स्थानों पर स्थान की उपलब्धता अनुसार लगाये जावेंगे। वर्तमान में मेडिकल और आयसोलेशन वार्ड में जमीन पर कोई रोगी नही है। वर्तमान में 20 पलंग एल.टी.टी कैंप हेतु सी.एम.एच.ओ कार्यालय द्वारा प्रदान किये गये है। इस प्रकार मामले की स्थिति उपरोक्तानुसार है ।

करें प्रयास स्कूल कॉलेज के पास की गुमटियों को हटाकर सुगम यातायात हेतु

कलेक्टर कार्यालय को स्कूल,कॉलेज के पास जमी है गुमटियां समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कलेक्टर कटनी द्वारा समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर कार्यालय नगर निगम कटनी द्वारा कटनी शहर के मुख्य मार्गा में अतिक्रमण हटाये जाने के कार्यवाही अतिक्रमण दस्ता द्वारा की गई है एवं अतिक्रमकर्ता को हिदायत दी गई है कि वे ऐसे स्थल पर अतिक्रमण न करे और न ही दुकाने संचालित करें अन्यथा की स्थति में स्पॉट फाइन एवं जब्ती की नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी अन्य प्रमुख स्थलों पर भी विभाग द्वारा समय समय पर चक्रानुसार कार्यवाही की जाती है एवं यातायात को सुगम बनाया जाता है।

            कलेक्टर कटनी द्वारा कार्यालय में प्राप्त होने वाली प्रत्येक समस्या को तत्परता से निराकरण कराया जा रहा है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें