शासकीय महाविद्यालय बरही के स्वयंसेवकों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने ग्राम पंचायत जगुआ में चलाया जागरूकता अभियान

Advertisement

(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही में चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शनराष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीस्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के निर्देशन एवं मतदाता जागरूकता एंबेस्डर विक्रम जयसवालआशीष साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जगुआ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम हाई स्कूल जगुआ में विद्यार्थियों को एकत्र कर जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष हो जायेगी,। ऐसे समस्त विद्यार्थियों से अपने निवास स्थान के निकटतम मतदान केन्द्र के बीएलओ या वोटर हेल्प लाइन एप या http://www.nvsp.inके माध्यम से फॉर्म 6 भरकर अपनापरिवार एवं पहचान के अन्य सदस्यों का  मतदाता सूची में नाम शामिल या त्रुटि सुधार करवाने की अपील की। साथ ही ग्राम पंचायत  जगुआ अंतर्गत आस- पास क्षेत्र के लोगो को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में रासेयो स्वयंसेवको एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने क्षेत्र के लोगो को जागरूक करने के लिए ष्मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है।मतदाता परिचय पत्र बनवाना है। वोट हमारा है अनमोलकभी ना लेंगे इसका मोलष्  ष्वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना हैं  सारे काम छोड़ दोसबसे पहले वोट दोष्मत देना अपना अधिकार बदले में न लेना कोई उपहारष्निर्भय होकर मतदान करेंगेदेश का हम सम्मान करेंगे ष् आदि नारो के बुलंद उदघोष से रासेयो स्वयंसेवको द्वारा रैली गमन पथ के आस -पास के लोगो को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत जगुआ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हाई स्कूल जगुआ प्राचार्य रामपाल सिंह मरावीबीएलओ भूरा सिंहअनुज कुमारनंदनी हल्दकरअमित दुबेसुभाष अवस्थीकृष्ण कुमारमदन लाल गोटियामतदाता जागरूकता एंबेस्डर विक्रम जयसवालआशीष साहू स्वयंसेवक धर्मेंद्र साहूसुलेखामानसीदीपिकाकाजलकविताशालिनी एवं शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियो ने भी मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़ -चढकर भाग लिया। 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें