शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मे प्रवेश हेतु 25 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित
(कटनी)- अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मे कक्षा छठवीं मे प्रवेश हेतु 25 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर ने बताया कि यहां छठवीं कक्षा के लिए 70 सीटें है। इसके लिए 29 जनवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए फॉर्म भरे हुए छात्र 16 जनवरी 2023 तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगें।
आवेदन प्रक्रिया के संबंध मे बताया गया है, कि कक्षा 5 वीं मे अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशिष्ट पिछडी जनजाति, बैगा, भारिया या सहरिया, विमुक्त जनजातियां, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ समुदाय के अलावा वे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी, उग्रवाद, कोविड आदि के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता हो जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान किया हो ,इस वर्ग मे आने वाले विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAASC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
