नगर पालिक निगम ने वार्ड-वार्ड किया संपत्ति कर शिविर का आयोजन

Advertisement

कुठला क्षेत्र में 2 लाख हजार संपत्ति कर वसूल

(कटनी) नगर पालिक निगम जनता महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी के मार्ग दर्शन में आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये संपत्ति कर जमा करने वार्ड वार्ड शिविर के आयोजन हेतु आयुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे के निर्देश पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 3 नायक  सीमेंट के सामने विगत 5 दिसम्बर को संपत्ति कर वसूली में 1 लाख 3 हजार राजस्व प्राप्त हुआ। जिसमें 53 रसीदो की प्राप्ति हुई । राजकुमार प्यासी राजस्व प्रभारी ने जिम्मेदारी का निर्वाह कियाA

 वार्ड क्रमांक 2 कुठला थाने के सामने लगा 6 दिसम्बर को 98 हजार रसीद 56 के माध्यम से जमा किया गया राजस्व प्रभारी राजकुमार प्यासी और टीम द्बारा सराहनीय भूमिका निभाई गयी।जनता महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने आमजनता से अपील की है कि निगम प्रशासन द्बारा आयोजित शिविर में संपति कर जमा कर सहयोग प्रदान करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें