रसायन शास्त्र विभाग में रिसेंट एडवांसेज इन केमिकल रिसर्च विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन

(कटनी) सुशासन सप्ताह के तहत शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा शुक्रवार 23 को रिसेंट एडवांसेज इन केमिकल रिसर्च विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसके खरे की अध्यक्षता में एवं  आइक्यूएसी समन्वयक  डॉ चित्रा प्रभात  के मार्गदर्शन में हुआ ।

      कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित डॉ दिनेश कुमार मिश्रा,डिप्टी डीन डीएसडब्ल्यू व  एसोसिएट प्रोफेसर, ए के एस यूनिवर्सिटी सतना ने रिसेंट एडवांसेज इन केमिकल रिसर्च टॉपिक पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ मिश्रा ने शोध के विभिन्न आयामों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए केमिस्ट्री का दैनिक जीवन में उपयोग विषय पर प्रकाश डाला।

        इसके अलावा उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री का किस तरह से उपयोग फार्मास्यूटिकल , नैनो, बायोमेडिकल एवं फूड इंडस्ट्रीज में किया जा सकता है। केमिस्ट्री के कुछ विशेष संकुल जो एंटीकैंसर ड्रग एंटीपायरेटिक ड्रग   इत्यादि को कैसे बनाया जाता है तथा कैसे उसका कैरक्टराइजेशन किया जाता है इस पर भी बहुत अच्छे से प्रकाश डाला । इसके अलावा  केमिस्ट्री से संबंधित विभिन्न कैरियर रोजगार व स्वरोजगार के विषय में जानकारी दी।

     कार्यक्रम का संचालन प्रो आनंद प्रताप सिंह ने किया एवं कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रो राजेश साहू द्वारा किया गया ।अंत में कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रो. पुनर्वसु भट्टाचार्य विभाग अध्यक्ष रसायन शास्त्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें