शुक्रवार को बदले गए 10 ट्रांसफार्मर जिले में अब तक बदले कुल 232 ट्रांसफार्मर

(कटनी)-विगत माह कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं म.प्र.पूर्व.क्षेत्र. विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिले के पात्र ट्रांसफार्मरों को वरीयता क्रम से बदलने के निर्देश प्रदान किए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार 23 दिसंबर को 10 नग ट्रांसफार्मर बदले गए। इस तरह 23 दिसंबर तक कुल 232 नग ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही की जा चुकी है।

            अधीक्षण अभियंता (संचा – संधा) वृत्त कटनी मोहम्मद अयूब खान ने बताया कि शुक्रवार को बदले गये 10 ट्रांसफार्मर मे (ग्राम साल्हेभार 25 केवीए, सिजहनी 25 केवीए, सिजहनी 25 केवीए, खकरा 63 केवीए, भरदा 100 केवीए, नयाखेडा 25 केवीए, नयाखेडा 63 केवीए, गुजरीकला 100 केवीए, कंुदरेही 100 केवीए, टिरिवारा 25 केवीए) इस तरह 26 नवंबर से 23 दिसंबर तक विगत 28 दिनों में कुल 232 पात्र ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ट्रांसफार्मरों की उपलब्धतानुसार शेष सभी पात्र ट्रांसफार्मरों को भी समयावधि में बदलने की कार्यवाही की जा रही है, यह कार्यवाही आगे भी यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें