सीईओ शिशिर गेमावत ने खेल मैदान का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

(कटनी)- केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विविध प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से किया जाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहे। ऐसे निर्देश जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने गुरुवार को जनपद क्षेत्र बहोरीबंद के ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद और सलैया फाटक के भ्रमण के दौरान अधिकारियों को दिए। सीईओ ने इस दौरान स्लीमनाबाद के खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया एवं ट्रैक एवं पेयजल व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। श्री गेमावत ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
पीएम आवास हितग्राहियों से हुए रूबरू
सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हितग्राहियों से रूबरू होकर अपूर्ण आवासों के संबंध में आ रही कठिनाइयों के संबंध जानकारी ली। हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने मकान को अच्छे और सुंदर तरीके से शीघ्र बनाएंगे तो आप अपने पक्के मकान में उतनी ही जल्दी निवास कर पाएंगे।
कार्यालय को नियमित रूप से खोलें, स्वच्छ और व्यवस्थित रखें ताकि ग्रामीण जन भटके नहीं
ग्राम सलैया फाटक में ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय को स्वच्छ एवं पंचायत के अभिलेख व्यवस्थित रूप से रखे जाने के निर्देश  संबंधितों को दिए। सीईओ श्री गेमावत  ने कार्यालय को प्रतिदिन नियमित रूप से खोलने हेतु निर्देशित किया ताकि ग्रामीण जन अपनी समस्याओं के समाधान हेतु नहीं भटके। इस दौरान कार्यालय में ही प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें शीघ्र गुणवत्तापूर्ण आवास पूर्ण कराए जाने हेतु समझाइश दी।
श्रमिक नियोजन बढ़ाएं
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों में श्रमिक नियोजन में वृद्धि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार मिल सके।
अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए
सीईओ श्री गेमावत ने ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए ताकि पात्रता के अनुसार ग्रामीणों को इससे होने वाले लाभ प्राप्त हो सकें।
अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
सीईओ ने ग्राम पंचायत सुपेली में निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया एवं पर्याप्त जलभराव एवं जल संचय हेतु आवश्यक सुधार के निर्देश तकनीकी अमले को प्रदान किए।
मढ़ाना में कृषक को सिंचाई कार्य हेतु प्रदाय पाइप लाइन का किया अवलोकन
जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने ग्राम मढ़ाना के कृषक के खेत पहुंचकर विभागीय योजनाओं के माध्यम से प्राप्त, सिंचाई हेतु प्रयोग की जा रही पाइपलाइन का अवलोकन किया एवं कृषक से फसलों के उत्पादन,क्रय, विक्रय और लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें