कैमोर
ए सी सी कैमोर सीमेंट वर्क्स कैमोर के द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव न केवल मध्यप्रदेश मे बल्कि सम्पूर्ण भारत मे विख्यात है जिसे देखने कई जिलो और कई प्रदेशों के लोग आते हैं। इस रामलीला कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रावण का विशाल पुतला और अत्यंत सुन्दर मन्दिर मे विराजमान माँ दुर्गा आकर्षण का केंद्र रहती है। यह दशहरा उत्सव कार्यक्रम प्लांट डायरेक्टर मनोज जिंदल के अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है ।
