स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान —- पॉलिथीन से मिलेगी मुक्ति
स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान —- पॉलिथीन से मिलेगी मुक्ति
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद कैमोर के मार्गदर्शन में कैमोर नगर की 24 वर्षों से सतत समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था मनोज मानव विकास समिति कैमोर के द्वारा ” स्वच्छता ही सेवा अभियान ” के अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णत: बंद करने का संदेश दिया जा रहा है।
गुरुकुल इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल लाल नगर कैमोर में संस्था के द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पॉलिथीन उपयोग पूरी तरह बंद करते हुए घर से बैग ले जाने हेतु कहा गया एवं सभी से पॉलिथीन के दुष्परिणाम को आम जनता पहुंचाने एवं पॉलिथीन के उपयोग को बन्द करने के लिए अन्य लोगों को भी जाग्रत करने का आग्रह किया गया ।
