नगरपालिका परिषद् मैहर द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार आनन्द महोत्सव का किया गया आयोजन

(मैहर) मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार आनन्द महोत्सव का आयोजन नगरपालिका परिषद् मैहर द्वारा किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि श्री गणेश सिंह सांसद सतना विशिष्ठ अतिथि नारायण त्रिपाठी विधायक मैहर थे लेकिन किसी कारण वश कार्यक्रम में नही शामिल हुए,एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति गीता संतोष सोनी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् मैहर एवं श्रीमती शीतल नितिन ताम्रकार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा की माँ शारदा की प्रतिमा पर पुष्प से पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वही सांसद व विधायक के इंतजार के कारण कार्यक्रम 12 बजे के स्थान पर करीब पौने दो बजे सुरु किया गया कार्यक्रम सुरु होने के बाद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी पहुचे, इस आनन्द उत्सव के कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन आज होना है सांस्कृतिक कार्यक्रम, परंपरागत खेलो का आयोजन कार्यक्रम स्थल सी. एम राइज़ (उत्कृष्ठ विद्यालय) में आयोजन सुरु किया गया।

इस मौके पर मंच पर सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार, सूर्यप्रकाश चौरसिया, पार्षद जितेंद्र पांडेय, ऋतु कोल, निधि प्रजापति, मंजू गुप्ता, ईश्वरदीन कोरी, पवन दुबे, विकास बढोलिया, केसव कुशवाहा, मोती अंसारी, जावेद भाई, पीपी पांडेय, नरेस चौधरी, सीएमओ रवि गुप्ता, बंशपति पांडेय, राहुल पटेल, धीरेंद्र सिंह तोमर, अजयपाल सिंह, संजय जादवानी, छोटू मैनी, शिवमोहन गौतम, राजललन मिश्रा मंच का संचालन किया गया , पीडब्लूडी एसडीओ आरके त्रिपाठी, सहित काफी संख्या में कई स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – गोवर्धन गुप्ता

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें