मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले गूंजा मामा तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन.!!

(भोपाल) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर इन दिनों बड़ी तेजी से एक गाना वायरल हो रहा है जिसके बोल है- मामा तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो ल जी हां, दरअसल, इन दिनों पूरे मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छतरपुर में पिछले सात दिनों से आंदोलन कर रही हैं ल साथ ही गानों के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना वादा याद दिला रही हैं l जिसकी चलते यह गाना छतरपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस के परिसर में दो दिनों से गूंज रहा है l शिवराज सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है l गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सूबे में मामा के नाम से जाने जाते हैं l उन्होंने पिछले चुनावों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के समर्थन में वादे भी किए थे, जो कि अब तक पूरे नही हुए हैं l यही वजह है कि साल 2023 के चुनावों के पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल पर हैं l

रिपोर्ट : पंकज पाराशर छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें