Misuse of Money Nagar Parishad Kymore : नगर परिषद कैमोर द्वारा किए जा रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की खुली पोल
गुणवत्ता हीन कार्य के कारण हो सकती है दुर्घटना : कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी ?
(भोपाल) कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा की नगर परिषद कैमोर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कैमोर के सर्वागीण विकास हेतु कमर कस ली है। नगर परिषद कैमोर के विकास कार्यों का जहां दावा किया जाता है, वही विकास कार्यों के लाखों रुपए की बर्बादी नगर परिषद कर रही हैं। विकास कार्यों में पैसा लगाने के बाद उनकी हालत देखने लायक हो गई है। हम आपको 26 जनवरी के दिन का उद्घाटन हुआ ओपन जिम के हालात का एक वीडियो दिखा रहे हैं।

मात्र 2 दिन में ही टूट गया ओपन जिम! विकास कार्यों की खुल गई पोल
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माननीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने कैमोर नगर में 100 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा का उद्घाटन किया है। उसी के बगल में स्थापित ओपन जिम का भी माननीय संजू भैया ने उद्घाटन किया है लेकिन उनके जाने के मात्र 2 दिन बाद ही ओपन जिम की हालत पर तरस आ रहा है।

23 में से 5 हुए खराब
ओपन जिम में स्थापित उपकरणों से छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन तो हुआ लेकिन लाखों रुपए का बनाया गया ओपन जिम 2 दिन भी नहीं चल सका। कुल स्थापित 23 में से 5 खराब हो चुके हैं और बाकी की भी ज्यादा दिन तक चलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। 5 उपकरणों के खराब होने से ओपन जिम की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

वर्तमान परिस्थितियां देखने के बाद नगर वासियों का भरोसा ओपन जिम से उठ सकता है जिससे इसके उपयोग को लेकर नगर वासियों में संदेह और भय व्याप्त हो रहा है। इसके लिए पूर्णत : जिम्मेदार नगर परिषद कैमोर के जिम्मेदार अधिकारी हैं । नागरिकों के करोड़ों रुपए का किस प्रकार हनन किया जा रहा है। यह इस बात से स्पष्ट नजर आ रहा है कि माननीय विधायक जी से उद्घाटन कराने के बाद विधायक के कर कमलों का मान ना रख पाए नगर परिषद के अधिकारी। वही मासूम बच्चों का उदास चेहरा भी देख कर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर तरस आ रहा । नन्हे-मुन्ने बच्चे ओपन जिम उत्साह के साथ गए लेकिन टूटा हुआ ओपन जिम देख कर उनकी आशाएं धरी की धरी रह गई।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जोड़ी मचा रही है तहलका
नगर परिषद कैमोर के अध्यक्ष श्रीमति मनीषा अजय शर्मा और उपाध्यक्ष संतोष केवट की जोड़ी कटनी की नंबर वन जोड़ी मानी जा रही है। उनके आने के बाद कैमोर का विकास निरंतर दिख रहा है , इसमें कोई संकोच की बात नहीं है किंतु उन्हें भी नगर परिषद कैमोर के करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद उनके कामों की गुणवत्ता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जहां उनके द्वारा कैमोर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है वही नगर परिषद कैमोर के ठेकेदारों के द्वारा जो यह गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा उन पर उन्हें लगाम लगाने की जरूरत है और जल्द से जल्द ओपन जिम को ठीक करा कर उसकी सुरक्षा का जिम्मा नगर परिषद कैमोर को उठाना चाहिए।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
