कलेक्टर ने किया वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण, पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए निगमायुक्त को दी शाबाशी

Advertisement

प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी पठन सामग्री की पेनड्राइव की भेंट

(कटनी)-  विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन ही सब कुछ होता है। आप सभी लाईब्रेरी की व्यवस्थाओं के संचालन में सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको भी उत्कृष्ट व्यस्थांए प्राप्त हो सकेंगी। उक्त बात कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार शाम वेंकट लाईब्रेरी की सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं से चर्चा के दौरान कही।

            वेंकट लाइब्रेरी की सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा लाईब्रेरी में उपलब्ध कराई गई नवीन पुस्तकें पटवारी, यू.पी.एस.सी, एम.पी.पी.एस.सी, घटना चक्र, व्यापम आदि के संबंध में जानकारी ली जाकर छात्र- छात्राओं द्वारा पुस्तकों का उपयोग करनें के संबंध में जानकारी ली गई। यहां सभी व्यवस्थांए समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए उन्होनें निगमायुक्त श्री धाकरे की प्रशंसा की शाबाशी दी और उपस्थित छात्र-छात्राओ ने तालिया बजाई।

            कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने कलेक्टर श्री प्रसाद को अवगत कराया कि पूर्व में लाईब्रेरी में छात्र- छात्राओं की सुविधा हेतु मात्र तीन कम्प्यूटर की व्यवस्था थी जिन्हे बढाकर अब 15 कम्प्यूटर उपलब्ध करा दिये गए है। साथ ही कक्ष को व्यवस्थित किया जाकर छात्र- छात्राओं की सुविधा हेतु इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया करा दी गई है। जिसपर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रसन्नता जाहिर की जाकर पर्दे एवं कारपेट का कार्य भी कराने के निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपस्थित छात्र -छात्राओं से चर्चा के दौरान पूर्व की अपेक्षा लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं के सुधार के संबंध में जानकारी ली गई। छात्रों द्वारा बताया गया कि अब लाईब्रेरी में काफी कुछ सुधार करा दिया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त और पुख्ता बनानें की हिदायत देते हुए कलेक्टर ने ताकीद किया कि उनके लाईब्रेरी के अगले भ्रमण के पूर्व यह सभी व्यवस्थांए सुनिश्चित हो जाये। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद नें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधी पठन सामग्री की पेनड्राइव छात्र- छात्राओं को भेंट करते हुए कहा कि इस पठन सामग्री का आप सभी लोग उपयोग कर सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें