समय- सीमा की बैठक मे कलेक्टर अवि प्रसाद ने सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश

(कटनी) – कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय-सीमा की बैठक मे सीएम हेल्पलाइन व समय सीमा के पत्रों की विस्तृत समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग, वित्त विभाग सहित अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा की जाकर नियमानुसार कार्यवाही कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

            कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान मानसिक रूप से कमजोर विक्षिप्त बिलगवां निवासी विक्रम सिंह एवं दिनेश सिंह गौतम के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने हेतु कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के पत्र पर स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

   कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बैठक के  दौरान संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं मातृ शिशु दर मे कमी लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी चाही जाकर संतुष्टिपूर्ण कार्यवाही न करनें पर नोटिस जारी करनें तथा क्रिटिकल प्रेगनेंसी के जबलपुर रेफर करने वाले प्रकरणों की दैनिक जानकारी प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। नीति आयोग भारत द्वारा आकांक्षी विकासखंडों रीठी, विजयराघवगढ़, ढीमरखेडा में नियुक्त किये गए नोडल अधिकारी, सचेतक एवं पोर्टल संबंधी जानकारी ली जाकर आगामी बैठक के पूर्व विस्तृत जानकारी से अवगत करानें के निर्देश दिए गए।

            जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक को के अंतर्गत संचालित स्वरोजगार की महत्वाकांक्षी योजना भगवान बिरसा मुंडा एवं टं्टया मामा के स्वीकृत प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा स्व-सहायता समूह के प्रकरणों की जानकारी ली जाकर स्वीकृत प्रकरणों की संख्या मे गति लानें के निर्देश दिए। ढीमरखेडा मंे सोलर प्लांट की स्थापना के संबध में जानकारी चाहे जाने पर एस.डी.एम नदीमा शीरी द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रचलित होना बताया गया। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 घोषित करने के संबंध में नाबार्ड से चर्चा कर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। स्वसहायता समूह के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली जाकर समाचार पत्रों मे सूचना प्रकाशित कर आगामी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना हेतु माह जनवरी 2023 का खाद्यान आबंटन की जानकारी से नॉन एवं खाद्य विभाग से ली जाकर आपस में समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय पर खाद्यान वितरण कराये जानें हेतु निर्देशित किया गया।

            बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत प्रकरणों की प्रतिपूर्ति करानें हेतु लंबित प्रकरणों के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  मानव अधिकार आयोग, म.प्र. अनुसूचित जाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, बाल अधिकार आयोग, मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग ये प्राप्त पत्रों पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाकर प्रतिवेदन न भेजनें वाले अधिकारियों को समयसीमा में कार्यवाही कर स्पष्ट प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया।

            बैठक के पूर्व में जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत द्वारा सी.एम हेल्प लाईन की वन विभाग, मतस्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खनिज साधन विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, वित्त विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग तथा उर्जा विभाग की विभागवार ग्रेडिंग, 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग, कृषि विभाग की लंबित शिकायतों को संतुष्टि से बंद कराने के निर्देश दिए।

            बैठक के दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते,एस.डी.एम.नदीमा शीरी, महेश मंडलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला उद्योग महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, उपायुक्त पवन अहिरवार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरी सिंह, कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. एस.एल.कोरी, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिेनेश विश्वकर्मा, ई – गवर्नेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें