ई-उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों का तहसीलवार 48 पंजीयन केन्द्रों में पंजीयन कार्य 25 फरवरी तक

(कटनी) राज्य शासन के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2022-23 (विपणन वर्ष 2023-24) में ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 फरवरी 2023 तक चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन किया जायेगा।

            कलेक्टर अवि प्रसाद ने इन फसलों का पंजीयन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन के संबंध में जारी निर्देश अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही खाद्य शाखा द्वारा जारी आदेश के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन के लिये जिले में तहसीलवार निर्धारित 48 पंजीयन केन्द्रों में चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये गए है। सहायक आयुक्त सहकारिता जिला कटनी को निर्धारित पंजीयन केन्द्रों मे आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें