तीर्थ यात्रा पर जाने रोमांचित है, सावित्री बाई , कहा – जगन्नाथ पुरी जाना सपने सच होने जैसा अहसास है

(कटनी) – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कटनी की घटखिरवा निवासी श्रीमती सावित्री बाई 8 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए उत्सुक व रोमांचित है। वे इस जिंदगी में तीर्थ यात्रा का मौका दिलाने के लिए जहॉ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की सराहना कर रही है, वहीं उनके तीर्थ यात्रा पर जाने के सपनों को हकीकत का अमलीजामा पहनाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद को आशीष देते हुए कहती है कि जुग-जुग जियंे कलेक्टर और हम जैसे गरीबों के लिए अच्छे -अच्छे काम करेें।

            दरअसल पर पिछले साल 9 दिसंबर को बस स्टेण्ड ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के स्वीकृत पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने दर्शक दीर्धा में पहुंचकर युवाओ और महिलाओ से संवाद किया था। इसी दौरान चाका ग्राम पंचायत की ग्राम घटखिरवा निवासी सावित्री बाई यादव के पास भी कलेक्टर पहुंचे थे और पूंछा था – अम्मा कैसे आना  हुआ। जिस पर सावित्री बाई ने बताया था कि पंचायत सचिव के कहने पर यहां घूमने – फिरने आई हूॅ। बस इतना सुनते ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने सावित्री बाई से कहा – ‘‘अम्मा तीर्थ यात्रा मे जाओगी’’ इस पर सावित्री ने तत्काल कहा बिल्कुल, लेकिन इतना पैसा कहॉ है कि तीर्थ कर सकूॅ। तब कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा- अम्मा चिंता मत करो, अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने तीर्थ यात्रा कराने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई है। उसी से आपको तीर्थ यात्रा जाना है। लेकिन अम्मा की हिचकिचाहट को भांपते हुए कलेक्टर ने कहा कि आप अपने साथ दादा को भी ले जाना। बस इतना सुनते ही सावित्री ने खुशी से चहकते हुए कहा बिल्कुल। फिर परंपरागत तौर पर पति का नाम ले पाने की मजबूरी के कारण सावित्री के साथ गांव से आई एक महिला से कहा कि उसके पति सुखनन्दी यादव का नाम लिखवा दें। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा बिल्कुल आप पति – पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा पर जायेंगे।

            अब यह शुभ घड़ी आ गई जब सावित्री अपने पति सहित 8 फरवरी को पुरी तीर्थ पर जा रही है। वही काफी खुश और प्रसन्न है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें