निगम सभाकक्ष में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में लिए गए शहर हित में निर्णय

नगर पालिक निगम कटनी में सामान्य सम्मिलन संपन्न

(कटनी) कटनी गत दिवस नगर पालिक निगम कटनी का सामान्य सम्मिलन नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें शहर विकास के लिए सम्मिलन में रखे गए 5 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया मुख्य रूप से लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाडली पथ के नामकरण एवं लाडली लक्ष्मी वाटिका की स्थापना तथा दैनिक बाजार बैठकी की वसूली ठेके से कराए जाने हेतु निर्धारित धनराशि ब्याज दर 4212469 रुपए कम किए जाने व शासकीय नजूल भूमि पर निर्मित भवनों पर कर निर्धारण किए जाने तथा राजस्व वसूली बढ़ाए जाने हेतु पुरस्कार वितरण के प्रकरणों को निगम सम्मिलन में सर्वसम्मति से प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही प्रस्ताव क्रमांक 2 नगर निगम स्वामित्व की दुकानों से अनुबंध पंजीयन कराया जाकर मुद्रांक शुल्क एवं पंजीयन शुल्क जमा कराए जाने के संबंध में पूर्ण जानकारी के साथ आगामी बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया।

सम्मिलन के अंत में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को उपस्थित सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मिलन की बैठक में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी विधायक संदीप जायसवाल एमआईसी सदस्य सर्व श्री संतोष शुक्ला अवकाश जयसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी सुभाष साहू खुशबू सोनी तुलसा बेन सहित पार्षद गणों की उपस्थिति रही।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें