यश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, कहा बच्चे के उपचार में नहीं होगी कोई कमी
(विजयराघवगढ़) तेज रफ्तार कार ने एक 4 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार कर घायल कर दिया। बच्चे को परिजन तत्काल सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया गया। विजयराघवगढ़ क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे विधायक संजय सतेंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक को घटना की खबर लगी जिसके बाद वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चे का हाल जाना। यश पाठक ने परिजनों को धीरज देते हुए कहा की बच्चे के उपचार में कोई कमी नहीं होगी, विधायक जी द्वारा इलाज का संपूर्ण खर्च वहन किया जायेगा। जानकारी अनुसार विजयराघवगढ़ थानांतर्गत ग्राम जिजनौड़ी निवासी सतीश आदिवासी अपने परिवार के साथ कहीं जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में रोड के किनारे खड़ा था। सतीश आदिवासी का पुत्र कृष्णा भी साथ में था। इसी दौरान विजयराघवगढ़ की तरफ से कटनी की तरफ जा रही कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 2671 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बच्चे को टक्कर मार दिया जिससे मासूम घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में भर्ती कराया गया जहां उसे उपचार सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
रिपोर्ट : अजय त्रिपाठी
