ESI Dispensary In Kymore: विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कामगारों को दी सौगात, कैमोर में खुलेगी “ईएसआईसी डिस्पेंसरी”
( कैमोर) मध्यप्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। विजयराघवगढ़ विधानसभा में अदानी ए सी सी सीमेंट, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के अलावा बहुत सारे स्टोन क्रेशर , चूना भट्टा और माइंस संचालित हैं जिनमे हजारों की संख्या में लोग कार्यरत हैं। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को मेडिकल सुविधा के लिये बहुत परेशानी झेलनी पड़ती थी। क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक हमेशा से ही क्षेत्र वासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहते है। उनके द्धारा प्राथमिक स्वास्थ्य क्रेंद्र विजयराघवगढ़, कैमोर एवम बरही को सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस प्रदान करने के साथ ही कटनी जिला अस्पताल में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण भी कराया गया है।
इसे भी पढ़े :- MP Election 2023 : चुनाव के पहले विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भरी हुंकार – विपक्ष पर साधा निशाना और अपनों को दी नसीहत
इस बार श्री पाठक जी ने क्षेत्रीय कामगारों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है। उनके अथक प्रयासों से कैमोर क्षेत्र के मजदूरों के लिए “ईएसआईसी डिस्पेंसरी” सैंक्शन का आदेश हो गया है जो कि कुछ समय बाद कैमोर में अमेहता में कार्य कर रहे ठेकेदार कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभकारी होगी l
कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष अनुराग दुबे ने संघ की ओर से मजदूर हितेषी नेता संजय सत्येंद्र पाठक को कोटिश: नमन और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि मेडिकल के क्षेत्र में ठेकेदार कर्मचारियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी से अनुरोध किया है कि आपका आशीर्वाद क्षेत्र की जनता को इसी प्रकार मिलता रहे l

अनुराग दुबे अध्यक्ष कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ
ज्ञात हो की विगत कई वर्षों से ठेकेदारी कर्मचारियों के लिए ईएसआई अस्पताल की सुविधा की मांग की जा रही थी। इसके लिये विधायक संजय पाठक जी को मुख्यमंत्री , उद्योग मंत्री एवं उद्योग के कॉरपोरेट ऑफिस में कई बार बैठकें करनी पड़ी। लगातार उनके प्रयासों से ही यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों को हासिल हो पाई है।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

